{"_id":"64dd298012c0f197c606c028","slug":"congresss-jago-janta-abhiyan-on-22-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2872-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांग्रेस का ‘जागो जनता अभियान’ 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांग्रेस का ‘जागो जनता अभियान’ 22 को
Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्साह के साथ मना। कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि 22 अगस्त को बैरिहवां चौराहे के निकट स्थित मैरिज हाल में ‘जागो जनता अभियान’ का आयोजन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका थी। अमर शहीदों के सपनोें को साकार करने के लिए हर कांग्रेसी अपनी भूमिका निभा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अभियान में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पूर्वांचल की उपेक्षा पर व्यापक विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अफसर यू अहमद, अनिरुद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, शीतला शुक्ल, प्रेमशंकर द्विवेदी, मंजू पांडेय, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ल, सूर्यमणि पांडेय, सुरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद