फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congressmen cursed BJP in Save Constitution conference

Basti News: संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा को कोसा

Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congressmen cursed BJP in Save Constitution conference
हरैया। कस्बे की एक धर्मशाला में कांग्रेस की विधान सभा इकाई ने संविधान बचाओ सम्मेलन किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा की संविधान को कमजोर करने की साजिश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आसिफ रिजवी व निर्मला पासवान ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान से ही लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा किंतु सरकार संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस षड्यंत्र का लगातार विरोध कर रही है। भाजपा की सरकार दलितों, पिछड़ों व किसानों का हक छीनने की नीयत से संविधान में छेड़छाड़ कर रही है। कांग्रेस भाजपा के कुत्सित प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कांग्रेस के जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग के दबाव में भाजपा अब इस पर आगे बढ़ने को मजबूर हुई है। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को भाजपा के झूठ, मंहगाई और भ्रष्टाचार के साथ जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर उजागर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को गिरिजेश पाल, मो. रफीक खान, डा. आलोक रंजन, शिव विभूति ‘पिंटू मिश्र’, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शीला शर्मा, लक्ष्मी यादव ने भी संबोधित किया। संचालन नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed