फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress workers reveals gaurav yatra

कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
congress workers reveals gaurav yatra
अगस्त क्रांति पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। - फोटो : BASTI
कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा
विज्ञापन

बस्ती। अगस्त क्रांति के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय परिसर में गोष्ठी हुई। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से रोडवेज स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा तक आजादी की गौरव यात्रा निकाली।
गोष्ठी में पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने बताया कि कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का संकल्प पारित किया गया था। इसके अगले दिन नौ अगस्त सेे पूरा देश इस आंदोलन से जुड़ने लगा। इसी दिन महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो का नारा दिया था’। बताया कि नौ अगस्त भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण दिन है।
विज्ञापन

कमेटी केप्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त क्रांति स्वतंत्रता आंदोलन के मील का पत्थर साबित हुआ। विश्वनाथ चौधरी, सुरेंद्र मिश्र, गिरजेश पाल बताया कि इस आंदोलन ने एकता, सक्रियता, साहस, धैर्य और सहनशीलता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक व पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। गोष्ठी में मानिक राम मिश्र, जयंत चौधरी, साधुशरन आर्य, ज्ञान प्रकाश पांडेय, राकेश पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। मौके पर शौकत अली, अवधेश सिंह, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

पांडवनगर महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
बस्ती। चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पदमापुर पांडवनगर में अगस्त क्रांति पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महात्मा गांधी के आह्वान पर अगस्त क्रांति से पूरा देश एक साथ जुड़ा। हमें देश के नायकों के बलिदान की कद्र करनी चाहिए। गोष्ठी को डॉ. संदीप मौर्या, डॉ. लालजी पटेल, डॉ. रेखा रानी सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। मौके पर परमानंद लाल, रामशंकर चौधरी, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed