{"_id":"5b0314f74f1c1beb7e8b4d13","slug":"congress-workers-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर राजीव गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर राजीव गांधी को याद किया
basti
Updated Tue, 22 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद युवा नेताओं ने स्व. गांधी के देश के लिए कार्यों को याद किया।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि आतंकियों ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को हमसे छीन लिया। राजीव गांधी ने भारत को तकनीकी के स्तर पर समृद्ध करने के साथ ही ग्राम पंचायतों तक विकास के लिए सीधे धन पहुंचाने का निर्णय लिया। इससे ग्रामीण भारत के विकास को धरातल पर गति मिली। आज इसरो जिस ऊंचाई पर है उसे मजबूत करने में उनका विशेष योगदान रहा है। रक्तदान करने वालों में संदीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार द्विवेदी, अरशद अली, सूरज गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, मो. जलील, पवन अग्रहरि, सत्य प्रिय मौर्य, सर्वेश शुक्ला त्यागी, आदर्श पाठक शामिल रहे। राजीव गांधी को सचिन शुक्ल, रोहन श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, मो. अहद, रूपेश पाण्डेय, अतीउल्लाह खां, मंगल सिंह, आलोक कुमार, कर्मवीर, रमेश अग्रहरि, विश्वास गिरोत्रा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।