फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress protests against the mistreatment of Rahul Gandhi.

Basti News: राहुल गांधी से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the mistreatment of Rahul Gandhi.
विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता
बस्ती। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन के दौरान उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यालय से भगत सिंह चौराहे तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह गलत है। आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे। अमित प्रताप सिंह, शेर मोहम्मद, वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अनिल भारती, गिरिजेश पाल, अलीम अख्तर, शोभित चौधरी, बृजभान कनौजिया, साधु पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed