{"_id":"65c7d81e0b60259d6707b41c","slug":"confirmed-ticket-not-available-till-may-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111326-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मई तक नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट...ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मई तक नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट...ट्रेनों में सीटें फुल
Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
- त्यौहार व लग्न के कारण तत्काल में भी टिकट मिल पाना होगा मुश्किल
- अप्रैल व मई में लगभग ट्रेनों में फुल हुईं सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर महानगरों से घर लौटने वाले परेशान हैं। उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। होली पर घर आने के बाद महानगर लौटने वाले प्रवासियों को इस बार भी ट्रेन में कंफर्म सीट के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। महागर वापस लौटने वाली प्रमुख ट्रेनों में मई तक वेटिंग आ रही है। कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग 50 से ऊपर वेटिंग चल रही है, तो कई में आरएसी हो गई है। अगर यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं तो होली के मौके पर तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद करना भी बेईमानी है। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को होलिका दहन व 25 मार्च को होली है। ऐसे में महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। जबकि होली के बाद महानगर वापस लौटने के लिए भी टिकट मिल पाना अभी से मुश्किल दिख रहा है। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन ट्रेनों में जून तक वेटिंग आ रही है। रेलवे कर्मियों की मानें तो यात्री की भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यदि स्पेशल ट्रेनें चलीं तो यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।-- -- -- -- -- -- -- -- --
गोरखधाम में 90 तो कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वेटिंग
- होली के बाद महानगर लौटने के लिए ट्रेनों में सीटों की बुकिंग के लिए अभी से मारामारी मची हुई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली जाने वाली अवध आसाम में 9, चंपारन सत्याग्रह में 14, कटिहार अमृतसर स्पेशल 37, सत्याग्रह 42, गोरखधाम 90, वैशाली 35 वेटिंग चल रही है। जबकि मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस 64, कुशीनगर एक्सप्रेस 75 और गोरखपुर एलटीटी में 79 वेटिंग चल रही है। यह वेटिंग अप्रैल और मई दोनों महीने में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेनों में अभी से वेटिंग शुरू हो गई है। जिन यात्रियों को त्यौहार के बाद महानगर वापस लौटना है वह अभी से टिकट करा लें।
नसीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
- अप्रैल व मई में लगभग ट्रेनों में फुल हुईं सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर महानगरों से घर लौटने वाले परेशान हैं। उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। होली पर घर आने के बाद महानगर लौटने वाले प्रवासियों को इस बार भी ट्रेन में कंफर्म सीट के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। महागर वापस लौटने वाली प्रमुख ट्रेनों में मई तक वेटिंग आ रही है। कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग 50 से ऊपर वेटिंग चल रही है, तो कई में आरएसी हो गई है। अगर यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं तो होली के मौके पर तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद करना भी बेईमानी है। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को होलिका दहन व 25 मार्च को होली है। ऐसे में महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। जबकि होली के बाद महानगर वापस लौटने के लिए भी टिकट मिल पाना अभी से मुश्किल दिख रहा है। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन ट्रेनों में जून तक वेटिंग आ रही है। रेलवे कर्मियों की मानें तो यात्री की भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यदि स्पेशल ट्रेनें चलीं तो यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।