{"_id":"6ab183e50863187d8e0e75d8","slug":"complaints-regarding-sugarcane-surveys-and-supply-tickets-will-be-resolved-basti-news-c-207-1-bst1006-167364-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना सर्वे और सट्टा संबंधी शिकायतों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना सर्वे और सट्टा संबंधी शिकायतों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
विक्रमजोत। गन्ना समिति विक्रमजोत में सोमवार से गन्ना सर्वे एवं सट्टा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। समिति अध्यक्ष सिद्धांत कुमार सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में रौजागांव, बभनान और मसौधा चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की सर्वे, सट्टा, कोटा और खतौनी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए। किसानों को सर्वे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने और उनमें दर्ज त्रुटियों में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
मेले में मसौधा चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, रौजागांव के गन्ना प्रबंधक संदीप सिंह, बभनान के गन्ना प्रबंधक जितेंद्र कुमार त्यागी और रौजागांव के भूटानी सिंह ने किसानों को सर्वे और सट्टा संबंधी शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान समिति सचिव अंगद प्रसाद वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह समेत किसान मौजूद रहे।