फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   committed to be healthy trough yoga

योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

Wed, 22 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
committed to be healthy trough yoga
विश्व योग दिवस पर जिला स्टेडियम मंे योग शिविर लगाया गया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर मेें योगा कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य कार्यक्रम शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद की मौजूदगी में हुआ। इसके अलावा पुलिस लाइंस, सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योगदर्शन की रचना कर भारत ही नहीं पूरे  विश्व को निरोगी काया देते हुए मोक्ष का रास्ता दिखाया आज पूरे विश्व में  एक समय में एक जैसी साधना करते हुए लोगों ने सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वें  संतु निरामया: का उद्घोष करके एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया ने विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया था। योग के महत्ता से पूरी दुनिया परिचित हो चुकी है। इससे पूर्व पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, किसान पंचायत व युवा भारत के तत्वावधान में शहीद सत्यवान सिंह  स्टेडियम बस्ती में आयोजित इस योग पर्व के कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद  हरीश द्विवेदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। साथ में गायत्री शक्तिपीठ  से राम प्रसाद त्रिपाठी, मदन मोहन आर्य, आचार्य जगदीश मिश्र, रमेश कुमार गुप्ता, कर्नल केसी मिश्र, वंशीलाल, प्रदीप कुमार कुशवाहा, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी उपाध्यक्ष भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने किया। इस अवसर पर मुख्य योग प्रशिक्षक डा. प्रवेश कुमार ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योगासन प्रणायाम-शिथिलीकरण, ग्रीवा संचालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तानासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोण आसन, दंडासन, भद्रासन सहित कपालभाति, नाडीशोधन, तथा भ्रामरी प्राणायाम कराते हुए तनाव मुक्त रहने हेतु ध्यान का अभ्यास कराया साथ ही इससे होने वाले लाभ भी बताये गये। इस मौके पर सौरभ तुलस्यान, नवल किशोर चौधरी, सत्या पांडेय, शची श्रीवास्तव, ओम प्रकाश आर्य, डा. नवीन सिंह, अनुराग शुक्ल, मदनमोहन आर्य, अशोक कुमार सिंह, शिवेंद्र शर्मा, अजय सिंह गौतम, पुष्करप मिश्र, आनंद राजपाल, मनमोहन श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, अभिनव उपाध्याय, भावेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed