फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Combing will be done on feeders from today

Basti News: लाइन लॉस में चल रहे फीडरों पर आज से होगी कांबिग

Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Combing will be done on feeders from today
- प्रथम चरण में गिदही उपकेंद्र के नई बस्ती फीडर पर होगी गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लाइन लॉस से जूझ रहे फीडरों पर विद्युत वितरण खंड प्रथम सोमवार से कांबिंग गश्त शुरू करेगा। प्रथम चरण में गिदही उपकेंद्र के नई बस्ती फीडर पर चलाया जाएगा। इस फीडर पर करीब 59 प्रतिशत लाइन लॉस है। बताया कि गश्त विद्युत प्रवर्तन दल और विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।
बिजली विभाग काॅबिंग गश्त के तहत फीडरों पर स्थापित ट्रांसफार्मर वार प्रत्येक उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच करेगा। जांच के समय बिजली चोरी, बकाया व अन्य खामियों को दुरूस्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाइन लॉस राजस्व नुकसान के आधार पर तय किया गया है। काॅबिंग में बिजली चोरी रोकना व बकाया राजस्व वसूली प्राथमिकता पर होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं से जुड़े मामले भी त्वरित निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि गिदही उपकेंद्र के पुरानी बस्ती द्वितीय फीडर पर 57, गांधीनगर उपकेंद्र के एसबीआई फीडर पर 63, आवास विकास फीडर पर 58, पुरानी बस्ती उपकेंद्र के हड़िया फीडर पर 69 प्रतिशत लाइन लॉस चल रहा है। कांबिंग गश्त का मकसद लाइन लॉस को रोकते हुए 15 प्रतिशत तक लाना है। लाइन लॉस कम होने पर उपभोक्ताओं को सही वाेल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed