{"_id":"67d2fbf3d9d3e0cc820e305f","slug":"color-shots-will-paint-the-sky-colors-will-rain-from-pushpas-axe-basti-news-c-207-1-kld1003-133412-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आसमान को रंगेंगे कलर शॉट\nपुष्पा वाली कुल्हाड़ी से बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आसमान को रंगेंगे कलर शॉट पुष्पा वाली कुल्हाड़ी से बरसेगा रंग
Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। होली पर्व के उल्लास में लोग डूबे हुए हैं। बृहस्पतिवार को होलिका दहन से पहले ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर बाजार भी गुलजार रहा। रंग, अबीर-गुलाल पिचकारी की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई।
चिप्स, पापड़, नमकीन गुझिया और कपड़े आदि जरूरत के सामानों की खूब खरीदारी हुई। इस बार आसमान को रंगने वाला कलर शॉट लोगों को खूब भा रहा है। पुष्पा वाली कुल्हाड़ी और बाहुबली की तलवार वाली स्टाइल की पिचकारी भी बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।
बाजार होली के रंग में सराबोर है। दुकानदार और खरीदार दोनों में उत्साह है। पुरानी बस्ती पांडेय बाजार, गांधी बाजार, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा कंपनीबाग समेत अन्य बाजारों की सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
कोई रंग पिचकारी खरीदने में व्यस्त है तो कोई कपड़े की दुकाना पर परिधान पसंद कर रहा है। मिष्ठान विक्रेता गुझिया बेचने में व्यस्त नजर आए। बाजार में गुझिया 300 से 600 रुपये किलो तक के बिके। कुछ मिष्ठान विक्रेताओं के यहां शुगर फ्री गुझिया 1400 रुपये किलो देखने को मिला। गुझिया के साथ लोगों ने ड्राई फ्रूटस की भी खरीदारी की।
गांधी बाजार स्थित मिष्ठान की दुकान पर 1000 से 2000 रुपये किलो तक के ड्राई फ्रूटस पैक सजे नजर आए । मिठाइयों में मिलावट के संदेह से ड्राई फ्रूटस का बाजार गरम नजर आया।
खोआ के भाव में बृहस्पतिवार को तेजी दिखी। 250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला खोआ मंडी में तीन से चार सौ रुपये किलो तक बिका।