Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Codeine syrup, main accused Bhola brought from Sonbhadra jail, produced in court

Basti News: कोडीन सिरप, सोनभद्र जेल से लाया गया मुख्य आरोपी भोला, न्यायालय में हुई पेशी

Tue, 02 Jun 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Codeine syrup, main accused Bhola brought from Sonbhadra jail, produced in court
बस्ती। प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप खपाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में सुनवाई तेज हो गई है। न्यायालय के आदेश पर सोनभद्र जेल में बंद मुख्य आरोपी भोला जायसवाल न्यायिक अभिरक्षा में मंगलवार को बस्ती फास्टट्रैक न्यायालय में पेश किया गया। उसकी पेशी के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 जून निर्धारित की है। इस तिथि में मुख्य आरोपी को फिर न्यायालय ने तलब किया है।
विज्ञापन

बस्ती में कोडीन कफ सिरप को बड़े पैमाने पर खपाने का मामला सामने आया था। गांधीनगर क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले के पते पर संचालित बोगस फर्म गणपति फार्मा से 1.72 लाख शीशी कोडीन सिरप खपाने का मामला जांच में पकड़ गया था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। विवेचना में टीम को यह पता चला कि संबंधित फर्म का पंजीकरण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर फर्जी नाम और पते पर हुआ था। फर्म संचालक पंकज कुमार की बस्ती के पते से जुड़ी आईडी कूटरचित निकली थी। पिछले 30 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। फर्म का मालिक पंकज मूल रूप से वाराणसी के थाना आदमपुर के ए-3/134 त्रिलोचन बाजार का रहने वाला है। वर्तमान में वह बस्ती जेल में बंद है। उसके खाते में उपलब्ध 8.95 लाख रुपये की धनराशि फ्रिज करा दी गई थी।
विज्ञापन

फास्टट्रैक कोर्ट द्वितीय में मुकदमे का ट्रायल शुरू हो गया है। पुलिस इस मामले में कोडीन सिरप से संबंधित साक्ष्य संकलित कर कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी भोला जायसवाल पहले से ही सोनभद्र जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों न्यायालय ने मुख्य आरोपी भोला को हाजिर होने का आदेश जारी किया था। मंगलवार को सुनवाई की तिथि पर मुख्य आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। अब उसे अगली सुनवाई की तिथि 15 जून तक बस्ती जिला कारागार में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे की सबसे बड़ी कार्रवाई बस्ती में संभावित
कोडीन सिरप के तस्करी प्रकरण में सूबे की सबसे बड़ी कार्रवाई बस्ती में संभावित मानी जा रही है। इस मामले में बस्ती एसआईटी की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम इस प्रकरण की अगली कड़ी में बड़ा खुलासा करने वाली है। इसमें राज्य स्तर नेटवर्क से जुड़े बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। इसमें दो अन्य दवा फर्मों की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस कोडीन तस्करी में शामिल लोगों पर हाथ डालने से पहले साक्ष्य संकलित करने में जुटी है। बस्ती में अभी तक 15 हजार कोडीन सिरप की शीशी बरामद होने के साथ दो फर्मों के जरिये दो लाख शीशी से अधिक कोडीन सिरप की खेप खपाने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार बनारस, जौनपुर की तरह बस्ती भी काफी दिनों तक कोडीन सिरप की तस्करी का हब बना रहा। यहां से पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में कोडीन सिरप की सप्लाई की जा चुकी है।



जांच में दो अन्य फर्मों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बड़े पैमाने पर कोडीन सिरप की खरीदफरोख्त में इन फर्मों से लेनदेन का मामला सामने आ चुका है। अन्य साक्ष्य अभी जुटाए जा रहे हैं।
सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, एसआईटी बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed