फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CMO will get the police verification of dental hygienists done

Basti News: सीएमओ कराएंगे डेंटल डेंटल हाइजीनिस्ट का पुलिस वेरिफिकेशन

Mon, 19 Jan 2026 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
CMO will get the police verification of dental hygienists done
बस्ती। डेंटल डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर नव नियुक्त कार्मिकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश ने इसकी जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ कार्यालय से नवनियुक्त 16 कार्मिकों की सूची एसपी कार्यालय को भेजी गई है। वेरिफिकेशन होने के बाद इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई परीक्षा में डेंटल डेंटल हाइजीनिस्ट का चयन किया गया है। इसमें से 16 नव नियुक्त कार्मिक बस्ती जिले के रहने वाले हैं। इनकी सूची के साथ निदेशालय की ओर से प्रेषित पत्र में कहा गया है कि एसीएमओ स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए डीएम व एसपी से समन्वय स्थापित करके नव चयनित डेंटल हाइजीनिस्ट का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में विशेष पत्र वाहक के माध्यम से महानिदेशालय के दंत अनुभाग को उपलब्ध कराना है। सत्यापन रिपोर्ट निदेशालय को मिलने के बाद इन नवनियुक्त कार्मिकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed