फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM Yogi will arrive today, administration inspected preparations and security arrangements

Basti News: आज आएंगे सीएम योगी, प्रशासन ने जांचीं तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 17 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will arrive today, administration inspected preparations and security arrangements
नंदा नाथ मंदिर में चल रही तैयारी। संवाद
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर 1:55 बजे बस्ती आएंगे। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल स्थित नंदा नाथ मंदिर में रुकने के बाद गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों में लगा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिनभर में कई बार मंदिर का भ्रमण कर वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। एक-एक कमियां दूरी कराईं। शाम को मंदिर के आसपास पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नंदा बाबा गोरखनाथ मंदिर से जुड़े रहे हैं। उनका निधन चार नंबर की रात हो गया था। 20 नवंबर को उनका कर्मकांड होने हैं।
मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नंदा बाबा के सम्मान में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती में आगमन के मद्देनजर कमिश्नर अखिलेश सिंह और डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी अभिनंदन ने रविवार को हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, रूट व्यवस्था, पुलिस प्रबंधन एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारियों को पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान : मुख्यमंत्री के आवागमन को देखते हुए थाना पुरानी बस्ती सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल किया। संदिग्धों और वाहनों की कड़ी जांच की।

साफ-सफाई में जुटा रहा नगर पालिका : सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी जुटे रहे। रोडवेज से लेकर पांडेय स्कूल, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा तक अतिक्रमण हटाने के साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सड़क दुरुस्त की गई, खुले नाले को भी ढंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed