फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM took command of the election amid political maneuvering

Basti News: सियासी दांवपेच के बीच सीएम ने संभाली चुनाव की कमान

Thu, 04 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
CM took command of the election amid political maneuvering
 कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधर
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में सियासी दांवपेच शुरू हो गया है। अब चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बागडोर संभाल ली है। सीएम दूसरे चरण के निकाय चुनाव को धारदार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर व अयोध्या में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बस्ती व सिद्धार्थनगर में प्रशासन अलर्ट मोड में है। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। प्रदेश निकाय चुनाव कार्यक्रम प्रभारी के मुताबिक सीएम योगी चार मई को मंडल के बस्ती व सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सुल्तानपुर फिर अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जीआईसी के ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है।जनसभा में तकरीबन 10 हजार लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेताओं ने प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित
मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश दिखने लगा है। स्टार प्रचारक के रूप में निकाय चुनाव में उनकी सबसे ज्यादा डिमांड है।
--
यह है सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बृहस्पतिवार को सुबह 10:15 बजे गोरखनाथ मंदिर से प्रस्थान करेंगे। 10:55 बजे सिद्धार्थनगर जेल के सामने बीएसए ग्राउंड पहुंवेंगे। यहां 11 से 11:45 बजे तक उनका कार्यक्रम है। दोपहर 12:15 बजे वह बस्ती जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां 12:20 से 13:05 तक सभा को संबोधित करेंगे। वह 13:50 बजे सुल्तानपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां 13.55 से 14.40 बजे तक उनका कार्यक्रम है। 15.20 बजे अयोध्या जीआईसी पहुंचेंगे। वहां 15.20 बजे से 16.05 बजे तक उनका कार्यक्रम तय है। 16.10 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
--
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री का राजकीय इंटर कालेज में कार्यक्रम होना है।


अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल व हेली पैड स्थल का निरीक्षण किया। जीआईसी ग्राउंड में बारिश के कारण कई जगह कीचड़ और पानी भर गया है। जल निकासी और ग्राउंड को लोगों के पहुंचने लायक बनाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रज्ञान निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed