फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM pays tribute to Nanda Baba, interacts with officials

Basti News: सीएम ने दी नंदा बाबा को श्रद्धांजलि...पदाधिकारियों से की गुफ्तगू

Tue, 18 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM pays tribute to Nanda Baba, interacts with officials
बाबा नंदा नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत सूचना विभाग
्बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित बाबा नंदा नाथ मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा नंदा नाथ को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

करीब तीन मिनट तक मंदिर में रुककर मुख्यमंत्री, मंदिर के उत्तराधिकारी जगराम, डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के साथ बाबा नंदा नाथ के कमरे में गए और आपस में चर्चा की। इसके बाद हेलीपैड पर सेफ हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से गुफ्तगू की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराधिकारी जगराम से पूछा कोई समस्या तो नहीं है, इस उन्होंने कहा कि नहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मभोज को बड़े स्तर पर करने की बात भी कही। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन को सौंपी। मुख्यमंत्री के साथ डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल भी थे। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज से मुख्यमंत्री का काफिला दोपहर करीब 2:30 बजे बाबा नंदा नाथ मंदिर पहुंचा। मंच पर कुछ देर बैठने के बाद सीएम ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 2:33 बजे हेलीपैड पर रवाना हो गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन का मकान मंदिर के पास है, इसलिए मुख्यमंत्री ने अधिकतर बातें उन्हीं से की। भाजपा नेता का कहना हे कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अधीन है। इसके कर्ताधर्ता बाबा नंदा नाथ थे। अब ट्रस्ट का नवीनीकरण कराना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट का नवीनीकरण कराने की बात कही है। साथ ही कहा है कि यदि कोई समस्या आती है तो उन्हें बताएं। दौड़ लगाते रहे डीएम और एसपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती आगमन के दौरान डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन काफी तत्पर दिखे। उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के मैदान में उतरा तो अधिकारी सक्रिय हो गए। मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी तक पहुंचने के लिए अधिकारी दौड़ लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed