फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm is changing the face of up

प्रदेश की तस्वीर बदल रहे हैं मुख्यमंत्री

Sun, 25 Feb 2018 10:26 PM IST
basti
basti Updated Sun, 25 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
cm is changing the face of up
प्रेसवार्ता करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
गायघाट। दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों के उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज नई जन कल्याणकारी योजनाएं लाकर प्रदेश की तस्वीर को बदलने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ता आमजन से मिलकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को लाभान्वित कराएं। जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना साकार हो सके। 
विज्ञापन

 यह बातें भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। वह रविवार को महादेवा विधान सभा क्षेत्र के टेगरिहा राजा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर बोल रहे थे। कहा कि गरीब बच्चों के साथ नेता और अधिकारी के बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में होने पर ही शिक्षा का स्तर सुधारा जा सकेगा। बताया कि गरीब परिवार के बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की मांग की गई है। इस पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। 
विज्ञापन

भासपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के गरीब तबकों के साथ चल रही है। हम लोग सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्र, मंडल अध्यक्ष मनोज राजभर सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर बलराम राजभर, राम ललित राजभर, श्रीराम, अमन, रवि शंकर, रामप्रीत, राजेश, दीनानाथ, कुंजल, राम परीक्षित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक मंडल में बचपन डे-केयर सेंटर होगा शुरू 
बस्ती। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को लेकर कई योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में चार फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव प्रदेश कैबिनेट ने पास कर दिया है। प्रदेश ही नहीं देश में सरकारी बस से सफर पर दिव्यांगजनों को छूूट मिलेगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कही। 
मंत्री ने कहा कि मंद बुद्धि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जनवरी माह में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ बैठक हुई थी। इसमें दिव्यांग बच्चों की जिलेवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके बाद जिलों में विशेष कैंप लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक मंडल में बचपन डे-केयर सेंटर अप्रैल 18 से शुरू होगा। इस बीच उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भ्रष्टाचार कम हुआ है। लेकिन सशक्त लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की वकालत की। कहा कि मजबूत विपक्ष होने से योजनाओं की खामियों की भी जानकारी होती है। कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए। मंत्री कुदरहा ब्लॉक में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए थे।

 

18 मार्च को होगी बस्ती में रैली
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्रों तक नहीं पहुंच पा रही है। इसे बताने के लिए मंडल स्तर पर अति पिछड़ा, अति दलित भागीदारी रैली आयोजित की जा रही है। बस्ती में 18 मार्च को रैली होगी। इसमें मंच से ही सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ कैसे मिलेगा यह भी समझाया जाएगा। इसी मामले में बस्ती मंडल के पदाधिकारियों से बैठक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed