{"_id":"65d3af0dce2cc62e34014694","slug":"class-7-girl-raped-report-filed-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111725-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कक्षा सात की किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कक्षा सात की किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 20 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
- गांव के ही युवक व उसकी मां पर दुष्कर्म व भगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गौर थानांतर्गत कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार , थानांतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 वर्षीय बेटी गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। गांव के एक युवक ने सात फरवरी की रात उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया और दुष्कर्म किया। जब सुबह उसकी खोजबीन शुरू हुई तो किशाेरी आरोपी युवक के घर में मिली।
बताया कि किशोरी को भगाने में आरोपी युवक के मां का भी हाथ है। घटना के बाद लोकलाज के कारण बेटी को ननिहाल भेज दिया। आरोपी युवक वहां भी पहुंच गया और जबरिया किशोरी को ले जाने लगा। जब किशाेरी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।