फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Class 10 student sexually exploited after being intimidated; FIR registered.

Basti News: दसवीं की छात्रा को डराकर किया यौनशोषण, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student sexually exploited after being intimidated; FIR registered.
बस्ती। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा को डराकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बेटी से आपबीती सुनने के बाद पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। घर से स्कूल जाते समय उसे काफी दिनों से एक मनबढ़ युवक रास्ते में छेड़खानी कर रहा था। बेटी को धमकी देता रहा कि यदि किसी को कुछ बताओगी तो उसके पिता को जान से मार देंगे। इससे बेटी काफी डर गई थी। एक सप्ताह पहले मनबढ़ युवक ने उनकी सहमी हुई बेटी को बस्ती लेकर आ गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद 20 सितंबर को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो अपलोड कर दिया। परिवार के लोग जब इस तरह का वीडियो देखे तो हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

पीड़ित बेटी पूछताछ करने के बाद डर की वजह से कुछ भी बताने को राजी नहीं हो रही थी। काफी प्रयास के उसने आपबीती सुनाई तो पूरा परिवार अवाक रह गया। हादसे के बाद छात्रा डरी हुई है। इस घटना के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी उमेश यादव निवासी परसा जागीर, थाना वॉल्टरगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने के तत्काल बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में आने के बाद थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला बेहद गंभीर है। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। आरोपी की तलाश भी शुरू हो गई है। बहुत जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी संकलित किए जा रहे हैं।
मानसी दहिया, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed