फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clash between SP candidate and BJP MLA in Harraiya of Basti

UP Nikay Chunav: बस्ती जिले के हर्रैया में सपा प्रत्याशी व भाजपा विधायक में हुई नोकझोंक, लोगों ने किया बचाव

Thu, 11 May 2023 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 May 2023 04:31 PM IST
सार

नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए। कुछ देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Clash between SP candidate and BJP MLA in Harraiya of Basti
बस्ती निकाय चुनाव के दौरान सपा और भाजपा प्रत्याशी की नोकझोंक हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के नगर पंचायत हर्रैया में बृहस्पतिवार सुबह निकाय चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह में जमकर नोकझोंक हुई। विधायक और उनके ब्लॉक प्रमुख भाई केके सिंह की मौजूदगी पर सपा प्रत्याशी ने सवाल उठाया।
विज्ञापन


नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए। कुछ देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया। कुछ ही देर में एसडीएम हर्रैया व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष सिंह मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को मौके से हटाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, 100 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार रात में भी विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख, विधायक के भाई केके सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह आमने-सामने हो गए। यहां भी उनके मौजूदगी पर सवाल खड़ा करते हुए बहस किया। एसडीएम हरैया गुलाबचंद्र का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। यदि कहीं पर शिकायत मिल रही है तो तत्काल प्रशासन एक्शन ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed