{"_id":"6a5e74d34a2d45dbd60d19ae","slug":"city-station-house-officer-sho-removed-jurisdiction-of-15-police-personnel-changed-basti-news-c-207-1-bst1001-162746-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हटाए गए शहर कोतवाल, 15 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हटाए गए शहर कोतवाल, 15 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। महज तीन महीने पहले शहर कोतवाल बनाए गए इंस्पेक्टर मोतीचंद को यहां से हटा दिया गया है। उन्हें पैकौलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
यहां पर अभी नए कोतवाल की तैनाती अभी नहीं हुई है। जबकि पैकोलिया में तैनात रहे थानेदार अजय यादव का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है, उन्हें रिलीव कर दिया गया। एसपी ने पांच निरीक्षक, चार उप निरीक्षक और छह सिपाही की तैनाती में फेरबदल किया है। शहर कोतवाल के अलावा कोतवाली में तैनात निरीक्षक शुभ नारायन दुबे को एसपी कार्यालय का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक रामप्रसाद को वाचक पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक नगर थाना बनाया गया है।
जबकि थानाध्यक्ष नगर उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह को प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल बनाया गया है। निरीक्षक नीरज कुमार शाही को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है। कलवारी थाने में तैनात निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्या को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रोहित कुमार उपाध्याय काे प्रभारी एंटी थेफ्ट से हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है। उप निरीक्षक रितेश कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव को प्रभारी सर्विलांस सेल/स्वाट टीम को केवल प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वाट टीम में तैनात हेड कांस्टेबिल रमेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा और पवन तिवारी को एसओजी टीम भेजा गया है। जबकि सिपाही अभिलाष सिंह, शुभेन्दु तिवारी को स्वाट टीम से एंटी थेफ्ट सेल और किशन सिंह को स्वाट टीम से सर्विलांस सेल में भेजा गया है।