{"_id":"586fd5354f1c1b005215be0f","slug":"chill-winds-extended-hamlet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुबह छाया रहा कोहरा लोगो को आने जाने मे हुई परेशानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा, धुंध के बाद इधर कई दिन से सूरज चमकता जरूर है लेकिन तेज हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं। कोहरे से गेहूं जैसी फसलों को फायदा तो आलू को झुलसा रोग की संभावनाएं बढ़ गई है।
पिछले चार दिनों की तरह शुक्रवार को भी भोर से 11 बजे तक भीषण कोहरा छाया रहा। बाद में चली पुरवा हवाओं से कोहरा तो छटा लेकिन ठंड बरकरार रही। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और बुजुर्गों को हो रही है।
इस मौसम में अभी तक पांच की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ही कलवारी क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित कलवारी मुस्तकहम के कुष्ठ अस्पताल के सामने चाय की दुकान करने वाले 55 वर्षीय जवाहिर लाल सुबह टहलने के लिए निकले थे। घर लौटने पर गिर गए पीएचसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौसम विज्ञानियों डॉ. पदमाकर का कहना है कि अभी 24 घंटे में मौसम का यही क्रम रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता करीब 70 फीसदी रही। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जानकारों का कहना है कि कोहरा गेहूं के लिए फायदेमंद है लेकिन आलू की उपज प्रभावित हो सकती है।