फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children took out rally of school campaign

Basti News: बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Children took out rally of school campaign
प्राथमिक विद्यालय गौर में स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते ग्राम प्रधान एजाज
गौर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को बेलघाट न्याय पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली को गौर ब्लाक के बीईओ ओंकार नाथ वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कई गांव में घूमकर दोबारा विद्यालय परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

बीईओ ओंकार नाथ वर्मा ने कहा कि छह से 14 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराना मुख्य उद्देश्य है। इसी को लेकर बच्चों के माध्यम से रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक कराया जा रहा है। कहा कि सरकार के प्रयास से कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को सुलभ हो रही है। वरिष्ठ शिक्षक संकुल हनुमान प्रसाद ने कहा परिषदीय विद्यालयों में बड़े बदलाव हो चुके हैं। शिक्षक से लेकर अभिभावकों तक में सभी की धारणा सरकारी स्कूलों के प्रति बदली है। पठन- पाठन का अच्छा माहौल बन चुका है। मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम के प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने कहा कि जिस तरह से शिक्षकों की रुचि से परिषदीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा का माहौल देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने में गर्व महसूस करेगा। प्रशिक्षित अध्यापकों की टीम बच्चों को निपुण बना रही है। इस मौके पर एआरपी संजय चैहान, रामजीत यादव, कृपाशंकर, श्यामलाल, श्रीकृष्ण, वैभव पांडेय, विवेक कुमार, भोलानाथ, सर्वेश कुमार, वेद त्रिपाठी, फूलचंद यादव, सुरेश कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
- प्रधान ने रैली को दिखाई हरी झंडी

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान(बस्ती)। गौर ब्लाक में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर को विद्यालय आने के लिए जागरूक किया। न्याय पंचायत कछिया के नोडल शिक्षक संकुल सुरेश चंद्र यादव की अगुवाई में डेंगरहा, बिशुनपुर, छितहा, मेहंदिया, सीकरी रैकवार, सौरहा, बुढ़ौवा के बच्चों की रैली को ग्राम प्रधान डेंगरहा एजाज अहमद खान व प्राथमिक शिक्षक संघ गौर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक जनार्दन प्रसाद अखिल गोयल, सुधांशु गुप्ता, विकास, संदीप, बैजनाथ सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed