फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children gave proficient assessment test

Basti News: 10941 बच्चों ने दिया निपुण असेसमेंट टेस्ट

Sun, 17 Sep 2023 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Children gave proficient assessment test
बस्ती। दो दिवसीय निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा शनिवार को समाप्त हुई। इसमें हर्रैया ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 12212 बच्चों में से 10941 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों की बौद्धिक क्षमता, सीखने व समझने की दक्षता का आंकलन निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) से किया जा रहा है। शुक्रवार को कक्षा एक से लेकर तीन तक और शनिवार को कक्षा चार से लेकर आठ तक के बच्चों का टेस्ट ओएमआर शीट पर कराया गया है। ब्लॉक में कुल 159 परिषदीय विद्यालय हैं जिसमें 12212 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 90 प्रतिशत यानी 10941 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल 1271 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा फल राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को आंकलन का समय कुल डेढ़ घंटे था। इसमें 10 मिनट बच्चों को ओएमआर भरना समझना, एक घंटा आंकलन और 20 मिनट बच्चों द्वारा ओएमआर सीट में गोला भरना तय किया गया था। उसके पश्चात दो घंटे का समय शिक्षकों द्वारा ओएमआर सीट को स्कैन करके सरल ऐप पर लोड करने का दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed