फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children falling prey to asthma and cold diarrhea due to cold

Basti News: ठंड से अस्थमा और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Children falling prey to asthma and cold diarrhea due to cold
बच्चों की ओपीडी में मरीज बढ़े
विज्ञापन

डाॅक्टरों की सलाह, सर्दी से बचाएं और शरीर में न होने दें पानी की कमी
संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। सर्दी की चपेट में आकर बच्चे अस्थमा और कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग की ओपीडी में आने वाले बच्चों में 50 फीसदी अस्थमा और 20 फीसदी कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को सर्दी से बचाने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी का सितम जारी है। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इससे बच्चे भी अछूते नहीं हैं। छोटे बच्चों की स्कूलों की छुट्टी चल रही है। बच्चे गर्म कपड़े और जूता-चप्पल पहने बिना खेलने चले जा रहे हैं। ऐसे में ठंड लगने पर किसी की सांस तेज चल रही है तो कोई खांसी, बुखार और दस्त का शिकार है। बीमार बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल और प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंच रहे है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग की ओपीडी में सांस, सर्दी, खांसी, बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे अधिक पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज के मुताबिक, ठंड के मौसम में कोल्ड डायरिया और निमोनिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। कोल्ड डायरिया में बच्चे को बार-बार दस्त होता है और वह सुस्त पड़ जाता है। जबकि अस्थमा एलर्जी मेें बच्चे की सांस फूलती है। रात में बार-बार बच्चे की नींद टूटती है। उसे जकड़न और उल्टी होता है। इसलिए इस मौसम में सतर्क होकर बच्चों की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ये सावधानी जरूरी

- बच्चों के देखभाल की रखें ख्याल।
- बच्चों को सर्द हवा में न घूमने दें।
- टोपी-दस्ताना और मोजा पहनाकर बच्चों को रखें।
- ताजा खाना खिलाएं और गर्म कपड़े पहनाएं।
- बाहर धूप होने पर ही निकलने दें।
..
कोट
ठंड के कारण बच्चे अस्थमा और कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग की ओपीडी में इन दिनों 60 से 70 मरीज आ रहे है । इसमें 50 फीसदी बच्चे अस्थमा के शिकार हैं। जबकि 10 से 20 फीसदी बच्चे कोल्ड डायरिया के आ रहे हैं।
- डाॅ. एके सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed