{"_id":"66c2697af3c77ea030024ba6","slug":"child-who-went-to-bathe-in-kuano-river-missing-basti-news-c-207-1-bst1001-122307-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो नदी में नहाने गया बच्चा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो नदी में नहाने गया बच्चा लापता
Mon, 19 Aug 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
साहिल सोनकर
अमहट घाट पर तीन दोस्त गए थे नहाने
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के तीन बच्चे रविवार को अमहट घाट पर कुआनो नदी में नहाने पहुंच गए। इस दौरान एक किशोर नहाते समय गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते हुए देख साथियों ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक वह लापता हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले के रहने वाले तीन दोस्त करन, साहिल और दीपू दोपहर करीब तीन बजे अमहट घाट पहुंचे। यहां तीनों नहाने के लिए नदी में घुस गए। इस दौरान साहिल (12) अचानक गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। उसके दो अन्य साथी शोर मचाते हुए नदी से बाहर आए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक साहिल लापता हो गया।
सूचना के बाद साहिल के पिता विजय एवं अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद यहां भीड़ जुट गई। परिजनों का चीख-पुकार शुरू हो गई। परिवार के लोग रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। पुलिस टीम भी पहुंची। गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।