फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Minister virtually inaugurated the classes of Atal Residential School

Basti News: मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय की कक्षाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

Fri, 13 Sep 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister virtually inaugurated the classes of Atal Residential School
- परशुरामपुर ब्लाक के बसेवा राय में बना है आवासीय विद्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। विकास खंड के बसेवा राय स्थित अटल आवासीय विद्यालय की 6 व 9वीं की कक्षाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल शुभारंभ किया। लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों तथा कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों के लिए मुख्य रूप से संचालित किया जा रहा है। इसमें मंडल स्तर पर परीक्षा के बाद चयनित बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया जाता है।
श्रम उपयुक्त बीएम शर्मा ने बताया कि दूसरे सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हुई हैं। इसमें कक्षा 9 में 140 तथा कक्षा 6 में 140 बच्चे प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित किए गए हैं। इनके पठन-पाठन तथा भोजन व आवास की व्यवस्था विद्यालय परिसर में उपलब्ध कराई गयी है । चयनित बच्चों के लिए बैग, जूता, ड्रेस, टाई, बेल्ट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा नृत्य भी प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, जिला प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, परशुरामपुर के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील त्यागी समेत विद्यालय के अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण
- अटल आवासीय विद्यालय से निकलकर डीएम रविश कुमार ने सिरसहवा में स्थित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। परशुरामपुर के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने दान में मिली 16 हजार ईंटों को आश्रय स्थल में लगाये जाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने पौराणिक स्थल श्रृंगीनारी में स्थित शांता देवी मन्दिर में दर्शन किया तथा धर्मशाला का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed