फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chhath worship

यश-कीर्ति की कामना में अस्ताचलगामी भाष्कर को अर्घ्य

Wed, 14 Nov 2018 12:17 AM IST
basti
basti Updated Wed, 14 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
chhath worship
अमहट घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बस्ती। आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय मंगलवार को छठ घाटों पर नजर आया। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं की शुरू आमद देर शाम तक चलती रही। हर मंडप में दिव्य आभा से देव लोक सा दृश्य प्रस्फुटित हो रहा था।  
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और सुविधा के प्रबंध थे। साफ-सफाई का भी बेहतर इंतजाम था। मगर निर्माणाधीन अमहट पुल की सामग्री व यंत्र बिखरे होने के कारण श्रद्धालुओं को थोड़ी असहजता का सामना करना पड़ा लेकिन ज्यादा असुविधा नहीं होने पाई। नगर पालिका के अलावा पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें मुस्तैद रहीं। व्रतियों की टोली छठ उपासना में तल्लीन दिखीं, जिसमें उनकी कठोर तपस्या के साक्षी व सहयोगी बनने को लालायित परिवार के लोग तत्पर थे।  
विज्ञापन

निर्जल व्रत रहकर महिलाओं ने गन्ने के मंडप में गीत गाते हुए छठ मैया की विधिवत पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने पानी में खड़ी होकर भक्तिभाव से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती वापस वेदिका के सामने पहुंचीं। वेदी के सम्मुख कंद, मूल और फल के साथ ही पूजन के लिए तैयार पकवान रख महिलाओं ने आरती उतारी। प्रणाम कर मनवांछित फल मांगा। फिर पति के हाथों प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच घाट पर पहुंचे सभी लोग अपने परिजनों के साथ अलग-अलग इस परंपरा निभाने में लगे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी भी अमहट घाट, निर्मली कुंड परिसर में नजर आईं। इतना ही नहीं, नदी में बैरीकेडिंग कर पानी में एक सीमा तक जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नावों और मोटर बोट की व्यवस्था की गई थी। छठ मेला के दौरान कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी लगाया गया था।  

उपनगरों में छठ पर्व की धूम 
बस्ती। जिले के कुदरहा, हर्रैया, बनकटी, लालगंज, बभनान, कलवारी, सोनहा, रुधौली, भानपुर आदि क्षेत्रों में छठ पर्व की धूम रही। कुदरहा के सेल्हरा और नौरहनी घाट के अलावा कुआनो मनवर के संगम तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की गई। बारीघाट, बरतानिया, तेनुवा, कोपे, चौबाह, लालगंज, जनजन कला, लोहियाभरी, क़ुरमौल, अमाइपार  सहित अनेक स्थान पर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ रही। पूर्व प्रमुख कुमकुम भारती, लालगंज ग्राम प्रधान राम दौड़ चौधरी, गिरिजा शंकर दुबे, विनोद कुमार अग्रहरी, लाला वर्मा, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, किशन लाल अग्रहरी आदि मौजूद रहे। हर्रैया में मनोरमा घाट, बभनान चीनी मिल के मंदिर परिसर में स्थित तालाब के किनारे छठ पूजन व अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर प्रिंस, दिनेश कुमार, गौरव गुप्ता, गुड़िया ,मीना, कुसुम, पिंकी, रानी, सहित तमाम व्रत धारी मौजूद रहे। 
नीलामदार पोखरे में अर्घ्य 
भानपुर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न घाटों और तालाबों पर छठ पूजन कर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया गया। पूरे धूमधाम से मंगलगीत गातीं महिलाएं परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। रामनगर के नीलामदार पोखरे पर भी भारी भीड़ के बीच पूजन किया गया। इस मौके पर रमेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, उमेश लाल, अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।        

उगते सूर्य को अर्घ्य आज  
पुत्र के दीर्घायु और यशस्वी की कामना लिए बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का समापन होगा। पूरी रात घाटों पर गहमागहमी रही। कहीं, डीजे पर छठ मैया के मधुर गीत गूंज रहे थे तो कहीं महिलाओं की टोली पारंपरिक रंगों में डूबी नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed