फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Check all now for free

मुफ्त में होंगी अब सभी जांचें

Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Check all now for free
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
 जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कई बीमारियों से जुड़ी तमाम महंगी जांचें अब फ्री होंगी। इसके लिए मरीजों के पास चिकित्सक की लिखित सलाह जरूरी होगी। सीएचसी के पैथालॉजी कक्ष में ही सैम्पल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 निशुल्क जांचों के दायरें में 23 प्रकार की बीमारियों को रखा गया है। इसका सैंपल प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक एकत्र कर शाम को जांच के लिए भेज दिया जाएगा। दो दिन में जांच रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह व्यवस्था चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से की गई है। भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नमूनों का संग्रह दो मई से शुरू हो गया है। भानपुर सीएचसी के पैथोलॉजी प्रभारी राजा राम मिश्रा ने बताया कि जो जांचें सीएचसी स्तर पर नि:शुल्क हैं। इनमें रक्त संबंधी बीमारियों से जुड़ी सीबीसी, पीटीआईएनआर, टोटल रेड ब्लड सेल काउंट, डेंगू के प्लेटलेट्स, पीसीवी (पैक्ड सेल वल्यूम), ब्लडसुगर, ब्लड यूरिया, गुर्दे की जांच(केएफटी), लीवर से जुड़ी जांचों में सीरम, एसजीओटी, एसजीपीटी, हृदय रोग के लिए कोलेस्ट्राल, पैंक्रियांज, थायराइड के लिए टी3, टी4, टीएसएच के साथ ही प्रेग्नेंसी टेस्ट (यूपीटी) यूरिन माइक्रोस्कोपी की जांचें शामिल हैं। बताया कि इनमें कई जांचें काफी महंगी भी हैं। इसके नि:शुल्क हो जाने से सीएचसी के मरीजों को काफी लाभ होगा। कलेक्शन कार्य भी दो मई से हो रहा है। अभी तक कुल 25 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed