{"_id":"65ff3aefc75a4a8012072474","slug":"cheating-of-rs-50-lakh-from-the-women-of-the-group-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113650-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समूह की महिलाओं से 50 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समूह की महिलाओं से 50 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज
Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रहीं कुछ महिलाएं 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्हें इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके घर बैंक कर्मी रुपये की वसूली के लिए पहुंचे लगे। महिलाओं ने बैंक कर्मियों से पूछा कि किस बात के रुपये की वसूली करने आ रहे हैं तो उन्हें बताया कि आप लोगों ने बैंक से लोन ले रखा हैं। खुद के साथ ठगी की जानकारी होते ही समूह की महिलाओं ने बड़े वन पुलिस चौकी से संपर्क किया। तब पुलिस कर्मियों से पूरी बात बताई।
इसके बाद इनका समझौता करा दिया गया, जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं डीएम के पास पहुंचीं और प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने उषा पत्नी रामअजोर आदि की ओर से दिए गए तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित छह लोगों पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हैं।
ठगी की शिकार हुई महिलाओं में ऊषा देवी, राजेश्वरी, मीना, सुमन, ज्योति आदि ने शिकायती पत्र में लिखा है कि वह स्वरोजगार के लिए समूह बनाकर कार्य करती हैं। गांव की मीना गनेशपुर टोला घमुआ थाना वाल्टरगंज की रहने वाले अपने पति राकेश, अरविंद, सोनी, रवि को लेकर 11 फरवरी 2022 को गांव आईं। इसके बाद अनिल निवासी चमरौहा भी आया। समूह की सभी महिलाओं को फोटो से लेकर बैंक गया। इसके बाद बैंक में समूह का खाता खुला। सबके एकाउंट में लोन के रुपये आ गए। बताया कि रुपये आने के बाद मीना आदि आतीं थी और बैंक ले जाकर पैसा निलवाकर खुद रख लेती थीं। इस तरह इन लोगों ने 50 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
...
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
एएसपी ओपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे ने बताया कि समूह की महिलाओं की तहरीर पर मीना, राकेश अरविंद, सोनी निवासी ग्राम दक्षिणद्वारा गनेशपुर थाना वाल्टरगंज, अनिल निवासी ग्राम चमरौहा सियरापार थाना कोतवाली, रवि पता अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।