फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Changing weather has increased the number of diseases, increasing the number of patients

Basti News: बदलते मौसम से बढ़ीं बीमारियां, मरीजों की संख्या में इजाफा

Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Changing weather has increased the number of diseases, increasing the number of patients
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए खड़े मरीज
बस्ती। मौसम में बदलाव के कारण बस्ती में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के फिजिशियन विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों में दस्त, अपच और पेट में गंभीर लक्षण सामने आ रहे हैं। डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि लोगों को अपनी दिनचर्या, भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, जंक फूड और तैलीय भोजन के अधिक सेवन से पाचन तंत्र प्रभावित हो रहा है। डॉ. विजय तिवारी ने लोगों को पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और व्यायाम की सलाह दी। वहीं, मौसम के बदलते रुख के कारण स्किन संबंधित रोगों के मरीजों में भी इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में रोजाना करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से 50 से अधिक मरीज वायरल, पेट और स्किन संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। चिकित्सक लोगों से समय पर भोजन, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बच्चों में दस्त की शिकायत
बच्चों में पेट दर्द के साथ दस्त की शिकायत है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह संक्रमण के चलते है। खानपान में एहतियात बरतना होगा। 100 बच्चों की जांच हुई, जिसमें 10 प्रतिशत में दस्त की शिकायत रही। उन्हें भर्ती किया गया।
---

ब्लड जांच रिपोर्ट मिलने में परेशानी, निराश लौटे मरीज

- जिला अस्पताल में ब्लड जांच रिपोर्ट न मिलने से लोगों को परेशानी हुई। जांच रिपोर्ट यह कहकर नहीं दी गई कि मशीन का प्रिंटर खराब है। इससे लोग निराश लौट गए। वहीं, ब्लड जांच सैंपल के अत्यधिक लोड के चलते मशीन भी बंद हो जा रही है। इससे परेशानी हो रही है।

---

ओपीडी में आ रहे मरीजों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 1024 मरीज आए। सभी को परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार दवाएं दी जा रही हैं। -डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed