{"_id":"66d0f7f33861e9e7a40ebaf4","slug":"changing-routes-to-save-toll-roads-falling-apart-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122856-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टोल बचाने के लिए बदल रहे रास्ता, टूट रहीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टोल बचाने के लिए बदल रहे रास्ता, टूट रहीं सड़कें
Fri, 30 Aug 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
जिले में तीन स्थानोंं पर होती है टोल की वसूली
फोरलेन पर चलने पर दो जगह देना पड़ता है टोल
मुंडेरवा और छावनी से चालक बदल देते हैं रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/कप्तानगंज। टोल बचाने के लिए ट्रक चालक संपर्क मार्गों का सहारा ले रहे हैं। लोकल सड़कों से होकर भारी वाहनों के आवागमन से आए दिन जाम लग रहा है। सड़क हादसे भी हो रहे हैं। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बड़ेवन और चौकड़ी के अलावा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर एक्सड़ा में टोल प्लाजा पड़ता है। तीनों पर वाहनों को टोल चुकाना पड़ता है।
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन कांटे से मुड़कर मुंडेरवा से महादेवा बाजार, कुदरहा से रामजानकी मार्ग होकर छावनी बाजार पहुंच जाते हैं। इससे उन्हें किसी भी टोल से होकर नहीं गुजरना पड़ता है। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले अधिकतर वाहन इसी मार्ग से जाकर टोल बचा लेते हैं।
इसके अलावा वाहन चालक कप्तानगंज से भिउरा मार्ग, महराजगंज से दुबौलिया मार्ग, संसारीपुर से गोकुलपुर मार्ग, महुघाट से विशेषरगंज मार्ग, विक्रमजोत से अमारी मार्ग से होकर महुघाट मार्ग का सहारा लेकर फोरलेन पकड़ लेते हैं। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले बड़ेवन फ्लाईओवर से मनोरी और गौरा से पाॅलिटेक्निक मार्ग पकड़कर गोरखपुर निकल जाते हैं। इन मार्गों से होकर जाने से वाहनों का टोल बच जाता है।
विज्ञापन
...
लोगों ने कई बार की शिकायत
भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा, संतोष सिंह, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, सुनील सिंह ने बताया कि लोकल सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोकल सड़कों पर भारी वाहनों के रोक के लिए कई बार तहसील से लेकर जिले के अधिकारियों के यहां शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एआरटीओ पकंज सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
...
इन बाजारों में लगता है जाम
बड़ेवन अंडरपास, मुंडेरवा रेलवे क्राॅसिंग, महादेवा, लालगंज, कुदरहा, गायघाट, कलवारी चौराहा, चिलमा, दुबौलिया, विशेषरगंज, कप्तानगंज, वायरलेस चौराहा, अमारी बाजार सहित कई बाजारों में भारी वाहनों के चलते जाम लगता है।