फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chairman of 188 cooperative societies elected

Basti News: 188 सहकारी समितियों के निर्वाचित हुए सभापति और उपसभापति

Mon, 20 Mar 2023 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

महराजगंज प्रतिनिधि के कप्तानगंज क्षेत्र के चार समितियों के सभापति पद का चुनाव हुआ। कप्तानगंज समिति के सभापति के लिए मतदान हुआ। जिसमें प्रत्याशी सरिता दुबे को पांच और अंकिता त्रिपाठी को चार मत मिले। सरिता ने एक मत के अंतर से चुनाव जीत लिया।

विज्ञापन
Chairman of 188 cooperative societies elected
सहकारी समिति मरवटिया का अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई। 

विस्तार

बस्ती जिले में रविवार को 188 साधन सहकारी समितियों के सभापति और उप सभापति पद का चुनाव हुआ। एआर को-ऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि साधन सहकारी समिति समौदा में कुछ दिक्कतों के कारण चुनाव नहीं हुआ। बारी जगह शांतिपूर्वक चुनाव पूरा हो गया। नवनिर्वाचित सभापतियों और उपसभापतियों को प्रमाणपत्र दिया गया।

विज्ञापन


छावनी प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति रूपगढ़ में अजीत प्रताप सिंह अध्यक्ष और उमाशंकर सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पांच साधन सहकारी समितियों के सभापति का निर्विरोध चुना हुआ। साधन सहकारी समिति दुबौलिया में अनिल सिंह, भरुकहवा में प्रभावती सिंह, सूदीपुर में राणा रणंजय सिंह, बैरागल में दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, पारा से झिनकान यादव निर्विरोध सभापति चुने गए।
विज्ञापन


कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार बहादुरपुर क्षेत्र के कलवारी समिति की लल्लू गिरी अध्यक्ष और संगीता सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनीं गई। बहादुरपुर समिति के परमात्मा सिंह अध्यक्ष और ब्रह्मा देव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति सल्टौआ की ममता गिरि निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जिनवा में अरिमर्दन शुक्ल, टिनिच में अमित सिंह, कोठिला में जग्गीलाल गुप्ता, पड़री में संतराम चौधरी, बसडीला से राजेंद्र उपाध्याय, भिरिया मेंप्रदीप चौधरी, पचानू में विकास निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी समिति कठौतियां सांवडीह में नीलम मिश्रा, तेनुआ में शुभम सिंह, पिकौरा चौधरी में देवदत्त सिंह, पुरैना खास में राजेश्वरी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 12 साधन सहकारी समितियों पर अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसमें बाबूराम चौधरी सजनाखोर, मुरलीधर शुक्ला महथा सजहरा, बाबूराम चौधरी खोरिया बसौढ़ी, ऋचा शुक्ला चिताखोर देवमी, उमाशंकर चौधरी बाघापार चेनुआ, शैलेष मिश्रा मोहना खोर, सत्येंद्र कुमार अमानाबाद ठिकरिया, अशोक कुमार जयनगरा एक और सुरेंद्र कुमार पकड़ी चंदा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।


कप्तानगंज और नैकापार में हुआ मतदान
महराजगंज प्रतिनिधि के कप्तानगंज क्षेत्र के चार समितियों के सभापति पद का चुनाव हुआ। कप्तानगंज समिति के सभापति के लिए मतदान हुआ। जिसमें प्रत्याशी सरिता दुबे को पांच और अंकिता त्रिपाठी को चार मत मिले। सरिता ने एक मत के अंतर से चुनाव जीत लिया। नैकापार में दयाशंकर चौबे और ज्वाला प्रसाद चौधरी ने सभापति के लिए नामांकन भरा। चुनाव में दयाशंकर को पांच और ज्वाला प्रसाद को चार मत मिले। एक मत के अंतर से दयाशंकर ने चुनाव जीता। महाराजगंज में धनपत सिंह विष्णुपुर में राजकुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed