फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chain snatchers opened fire on the police

चेन स्नेचरों ने किया पुलिस पर फायर,गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chain snatchers opened fire on the police
चेन स्नेचरों ने किया पुलिस पर फायर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

एक आरोपित संतकबीरनगर का रहने वाला
कप्तानगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के अचकवा पुल के पास पुलिस टीम ने दो चेन स्नेचरों को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि उनमें से एक ने पुलिस पर फायर किया, मगर बाइक फिसल जाने से वे भाग नहीं सके। बृहस्पतिवार देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह व सर्विलांस सेल के प्रभारी विजय कुमार सिंह संयुक्त रूप से दो वांछितों की तलाश कर रहे थे। तभी दो लोग एक बाइक से आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति तमंचे से फायर कर दिया। बाइक का चालक गाड़ी मोड़ कर पीछे भागने का प्रयास करने लगा। हड़बड़ी में बाइक फिसलकर गिर जाने से पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भानु प्रताप उर्फ बबलू सिंह निवासी पश्चिमी परसहर थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर बताया। तलाशी में उसकी जेब से 1140 रुपये तथा एक रामपुरी चाकू बरामद हुई। जबकि बाइक पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शुभम पाठक निवासी सरियावा बल्ला का पुरवा थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या बताया। तलाशी में 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। उसकी जेब से एक हजार 50 रुपये नकद भी मिले। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस का दावा है कि पिछले दिनों कप्तानगंज के हनुमान मोदनवाल की पत्नी से चेन छीनने की घटना को इन्होंने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। भानु प्रताप उर्फ बबलू सिंह पर पैकोलिया, कोतवाली, परशुरामपुर, गौर, गोंडा के वजीरगंज नवाबगंज, संतकबीरनगर के धनघटा, महुली, लालगंज सहित विभिन्न थानों में 33 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शुभम पाठक के ऊपर अयोध्या जनपद में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed