फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CDO XI team wins thrilling match

Basti News: रोमांचक मुकाबले में सीडीओ एकादश की टीम विजयी

Mon, 22 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
CDO XI team wins thrilling match
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मैत्री मैच खेलने उतरी सीडीओ व बीएसए की टीम- संवाद - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में सीडीओ एकादश ने बीएसए एकादश को रोमांचक मुकाबले में 20 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सीडीओ एकादश की शुरुआत खराब रही। बीएसए के तेज गेंदबाज राजेश पाठक ने पहले ही ओवर में ओपनर और कप्तान सार्थक अग्रवाल को आउट कर बड़ा झटका दिया। उनकी तीन ओवर की कसी हुई गेंदबाजी में मात्र पांच रन बने। इसके बाद ज्ञान उपाध्याय (नाबाद 75, 9 छक्के, 3 चौके) और अनुराग ने पारी को संभालते हुए 12 ओवर में 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में बीएसए एकादश के सुधीर तिवारी और जय मंगल चौधरी ने अच्छी शुरुआत की। जय मंगल ने अर्धशतक जड़ा, जबकि राजेश पाठक ने तीन चौके और दो छक्के लगाकर तेजी से रन बटोरे। लेकिन कप्तान सार्थक अग्रवाल ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए राजेश पाठक और अशरफ को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। अंत तक कप्तान अनूप कुमार ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 130 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मैच में सार्थक अग्रवाल की कप्तानी और गेंदबाजी, ज्ञान उपाध्याय की आतिशी पारी तथा अनुराग की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी निर्णायक रही। क्षेत्ररक्षण में अमित मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। सीडीओ एकादश की तरफ से सर्वाधिक 75 रन बनाने वाले ज्ञान उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed