{"_id":"62f2aa0dd303f832774c6280","slug":"caught-fire-in-hut-father-son-injured-basti-news-gkp446626819","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थाने के दुबौला क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपड़ी जल गई। बगल में बंधा एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। आग बुझाने के दौरान पिता-पुत्र भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
गांव निवासी जगराम राम राजमिस्त्री हैं। सोमवार की रात वह काम कर लौटे और रात में खाना खाकर सो गए। परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। आधी रात को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा सामान जल गया और बगल में बंधा मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया।
रामजग और उनका 16 वर्षीय पुत्र राहुल आग बुझाने के दौरान झुलस गए। ग्राम प्रधान अल्तमस सिद्धिकी ने राजस्व कर्मी को घटना की सूचना दी। लेखपाल धीरेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर घटना में हुई क्षति का आंकलन किया। पीड़ित जगराम को जरूरी सामान खरीदने और मवेशी के इलाज के लिए प्रधान ने आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया।