फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered against women caught in chain snatching

Basti News: चेन स्नेचिंग में पकड़ी गईं महिलाओं पर केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against women caught in chain snatching
बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में पकड़ी गई थीं दो महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बृहस्पतिवार को ऑटो में चेन स्नेचिंग करते पकड़ी गईं दो महिलाओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी अमित मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी अंजली तिवारी खरीदारी करने सिविल लाइंस ऑटो से गई थीं। उनके बगल में बैठी दो महिलाओं ने नाटक करके ध्यान भंग किया। उसी बीच एक महिला ने पत्नी के गले से सोने की चेन चुरा ली।
बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला ऑटो से गांधीनगर की तरफ जा रही थी। उसके साथ ऑटो में सवार एक महिला व युवती रास्ते में ऑटो से उतर गईं। ऑटो आगे बढ़ने के बाद उसमें सवार महिला का हाथ अपने गले पर गया तो देखा कि सोने की चेन नहीं है। महिला को शक हुआ कि उनके साथ ऑटो में सवार युवती ने ही उनके गले से चेन चोरी की है। तुरंत ऑटो चालक से वापस होटल के पास पहुंसी।
विज्ञापन


वहां ऑटो से उतरी युवती व महिला दूसरी ऑटो को रोककर उसमें बैठने जा रही थीं। तभी पीड़िता ने युवती का हाथ पकड़ लिया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उस युवती के साथ मौजूद महिला खुद को उसकी मां बता रही है। युवती भी खुद को निर्दोष बताने लगी। पीड़ित महिला का कहना है कि युवती ने भीड़ जुटते देख चेन ऑटो में फेंक दिया। उसका एक छोटा टुकड़ा निगल गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती व उसकी कथित मां को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। कई और घटनाओं के खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed