{"_id":"676f066627d79232d4095e2a","slug":"case-registered-against-theft-worth-lakhs-from-advocates-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129467-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी के मामले में केस दर्ज
Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के खौरहवा सिविल लाइंस स्थित अधिवक्ता के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज थानाक्षेत्र के रक्शा निवासी कौशलेंद्र पाल एडवोकेट शहर के खौरहवा सिविल लाइंस मोहल्ले में रहकर विधि व्यवसाय करते हैं। पिता की मृत्यु होने पर घर में ताला लगाकर परिवार सहित पैतृक गांव रक्शा चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, 60 हजार रुपये की स्मार्ट वाच के अलावा आलमारी में रखे आभूषण उठा ले गए।
बुधवार को क्रियाकर्म से निवृत्त होने पर घर पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।