{"_id":"6223a693e4c72d5fc738e83e","slug":"case-registered-against-2-incidennts-basti-news-gkp4290203164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध संक्षिप्त-तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध संक्षिप्त-तीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को धमकी
बस्ती। लालगंज पुलिस ने बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के बेटे को जानमाल की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के महादेवा निवासी रामायण सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि चार मार्च को दिन में भुवनी के पास उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया गया। आरोप है कि चार अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई मुकुंद त्रिपाठी को सौंपी गई है।
मारपीट की दो घटनाओं में सात पर मुकदमा
बस्ती। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मारपीट की दो घटनाओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महसीन निवासी जसवंत सिंह का आरोप है कि गांव के अतुल सिंह, राजबहादुर सिंह, मीरा सिंह ने रास्ते के विवाद को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कलवारी थाने के माझाखुद (केवटहिया) निवासी मीरा पुत्री राधेश्याम का आरोप है कि मोबाइल लेने की बात को लेकर गांव की संजना, धनीसा, कुमार और निर्मला ने मारपीट की। अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाया भी। इन दोनों घटनाओं में भी मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया, केस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सोलह वर्षीय पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला इशू अली उर्फ अरमान उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।