फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on the driver of a car that engages an innocent

मासूम को चपेट में लेने वाली कार के चालक पर केस

Mon, 31 May 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case on the driver of a car that engages an innocent
मासूम को चपेट में लेने वाली कार के चालक पर केस
विज्ञापन

बस्ती। शहर कोतवाली के रोडवेज-गांधीनगर मार्ग पर स्थित कटेश्वर पार्क के सामने रविवार को सड़क किनारे खेल रही बालिका को चपेट में लेने वाली कार के चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद कार को पुलिस ने पहले ही कब्जे में ले लिया था।
कटेश्वर पार्क गेट के पास कुछ लोग अपने परिवार के साथ रहकर बांस का सामान बनाते हैं। इनमें से एक जगन्नाथ भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को दिन में करीब 12 बजे उनकी तीन साल की बेटी सोनम उर्फ अंजली कटेश्वर पार्क के सामने ही सड़क किनारे खेल रही थी। सड़क के किनारे ही एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन

अचानक यह कार आगे बढ़ी और इसकी चपेट में आकर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता जगन्नाथ बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दूसरी तरफ कार चालक का कहना था कि बच्ची कार के नीचे बैठी थी और कार स्टार्ट कर आगे बढ़ाते ही वह घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed