फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case on 55 in group namaj

समूह में नमाज अदा करने पर इमाम सहित 55 पर केस

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
case on 55 in group namaj
समूह में नमाज अदा करने पर इमाम सहित 55 पर केस
विज्ञापन

पैकोलिया गांव की मस्जिद में कोराना गाइडलाइन की अनदेखी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। शासन-प्रशासन की अपील के बाद भी पैकोलिया गांव की मस्जिद में शुक्रवार को समूह में नमाज अदा की गई। इस मामले में पैकोलिया पुलिस ने इमाम समेत आठ को नामजद करते हुए 47 अज्ञात के खिलाफ आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पैकोलिया थाने के उपनिरीक्षक रामदरश ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह शुक्रवार को कोरोना महामारी से बचाव व लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान पैकोलिया गांव की मस्जिद में मुस्लिम समाज के कुछ पहुंचे, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नमाज अदा की गई। गाइडलाइन का पालन करने की अपील करने के बाद भी उसपर अमल नहीं किया। पुलिस ने उपनिरीक्षक रामदरश की तहरीर पर पैकोलिया निवासी खुर्शीद, ग्राम प्रधान अमजद अली, कुदुरतुल्लाह, इकरामुद्दीन तथा पेड़रिया गांव निवासी अकरामुद्दीन, अब्दुल अजीम, राशिदा खातून व सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बैदोला निवासी मोहम्मद मुस्तकीम इमाम सहित 55 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed