{"_id":"61969586218d7708837a9940","slug":"case-filed-against-in-laws-in-four-cases-basti-news-gkp416829618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में ससुरालियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में ससुरालियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 19 Nov 2021 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:31 PM IST
सार
गुंजन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रंजीत कुमार, सास फूलमती, ननद मीना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में महिला, कप्तानगंज व कलवारी थाने की पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी शादी गौर थानाक्षेत्र के कंचनपुर में हुई है। आरोप है कि ससुराल में एक लाख रुपये नकद, बाइक व एलईडी टीवी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू गिरी, रामबेलास, झिनकना, वंदना, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली अफसाना बानो की शादी सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थानांतर्गत पिपरपतिया निवसी अब्दुल कयूम के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति के अलावा सास फातमा, ससुर हैसियत अली, ननद आफरीन, देवर हाकिम, इरशाद व इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में छावनी थानाक्षेत्र में रह रहीं गुंजन देवी की शादी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कोइलपुरा निवासी रंजीत कुमार के साथ हुई है। गुंजन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रंजीत कुमार, सास फूलमती, ननद मीना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल में दो लाख रुपये के साथ सोने की चेन व बाइक की मांग की गई। पूरा न कर पाने पर पति के साथ ही जेठ, जेठानी व जेठ के बेटे ने मारपीट कर धमकाया। विवाहिता का आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धारा के साथ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।