फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against four people on charges of assault

Basti News: मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people on charges of assault
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र बिहरा गांव में डेढ़ माह पूर्व केबल जोड़ने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में हर्रैया पुलिस ने शुक्रवार देर रात केस दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दूसरे पक्ष के आद्या प्रसाद, ओम प्रकाश, अंजनी प्रसाद, अरुण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बिहरा निवासी भारती पत्नी मनोज कुमार ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि ओम प्रकाश शुक्ला से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। ओमप्रकाश का नेशनल हाईवे पर रजौली के पास एक ढाबा संचालित है। पीड़िता के दरवाजे के सामने एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसमें ओम प्रकाश बिजली के अवैध केबल जोड़कर ढाबे का बिजली का प्रयोग करते हैं। 21 जून दोपहर 2 बजे आद्या प्रसाद व ओम प्रकाश, अंजनी प्रसाद निवासी रजौली व आद्या प्रसाद के दामाद अरुण निवासी धर्मपुर थाना परशुरामपुर एक राय होकर ढाबे के बिजली का कनेक्शन जोड़ने लगे। उनके कनेक्शन जोड़ने से ट्रांसफार्मर बार-बार जलने बात कहकर मना करने पर लाठी डंडा लेकर मरने के लिए दौड़ा लिया। भारती के मुताबिक वह घर में घुस गई तो आरोपित ने उनके घर में घुसकर लात घुसों और लाठी डंडा से मारपीट दिया। शोर मचाने पर उनके पति मनोज कुमार व अन्य लोगों को मारपीट दिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed