फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against finance company manager and field officer for embezzling truck installment

Basti News: ट्रक की किस्त हड़पने में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व फील्ड अफसर पर केस

Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against finance company manager and field officer for embezzling truck installment
बस्ती। धोखाधड़ी कर ट्रक की किस्त हड़पने के आरोप में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व फील्ड अफसर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सोनहा थानाक्षेत्र के परसोहिया निवासी सुधा मिश्रा ने तहरीर में बताया है कि उन्होंने एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की कटरा स्थित शाखा से 24 जुलाई 2014 को 6.20 लाख रुपये सात प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण लेकर ट्रक खरीदा था। कर्ज की रकम का भुगतान 33 किस्तों में करना था।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उन्होंने 22 किस्तों में 4 लाख 85 हजार 100 रुपये का भुगतान करने के पश्चात रसीद मांगा तो कंपनी के कर्मचारी हीलाहवाली करने लगे। बाद में भुगतान की गई रकम का लेखा-जोखा गड़बड़ करके भुगतान की रसीद दी गई, जिसमें ब्याज अधिक दर्शाया गया था। आरोप है कि प्रबंधक व फील्ड अफसर ने उनके नाम से फर्जी तरीके से ट्रक पर एग्रीमेंट 5.60 लाख रुपये का ऋण फर्जी तरीके से भुगतान कर लिया। इसका विरोध करने पर प्रबंधक व फील्ड अफसर ने उनकी गाड़ी सीज कराने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया और उन्हें भगा दिया। सुधा मिश्रा पत्नी अनिल कुमार निवासी परसोहिया थाना सोनहा की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक विकास वर्मा और फील्ड अफसर अनिल कुमार दूबे के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने व अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसआई देवव्रत शर्मा को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed