फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case file against two people

आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
case file against two people
आत्महत्या के लिए उकसाने में दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- दवा कंपनी के एरिया मैनेजर समेत दो नामजद
- पोस्टमार्टम में आत्महत्या की हुई पुष्टि
संवाद न्यूूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। सोनहा पुलिस ने एमआर (मेडकिल रिप्रजेंटेटिव) की आत्महत्या के मामले में दवा कंपनी के एरिया मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गनवरिया खुर्द निवासी रविकांत मिश्र (30) करीब एक साल से एक दवा कंपनी में एमआर थे। गांव के एक बाग में बृहस्पतिवार की सुबह आम के पेड़ की डाल में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता उसका शव मिला था। एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था। रविकांत के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अल्लीपुर गोंडा में स्थित मेडिकल कंपनी के कार्यालय में काम करता था। इस कंपनी में राहुल पाठक व आलोक पांडेय एरिया मैनेजर के रूप में कार्य करते हैं। आरोप है कि इन दोनों लोगों ने बेटे रविकांत को पैसे के लेनदेन में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बेटे की पत्नी को भी मोबाइल पर फोन कर धमकी देते थे। इन सब बातों से प्रताड़ित होकर बेटे ने 27 जनवरी की सुबह आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सोनहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर एरिया मैनेजर राहुल पाठक निवासी मकलापुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा और आलोक पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed