{"_id":"676f041203e4b2f6f9033ef5","slug":"case-against-five-in-dispute-of-digging-canal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129468-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहर खोदने के विवाद में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहर खोदने के विवाद में पांच पर केस
Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज, बस्ती। हरैया पुलिस ने ठुठवा नहर की पुलिया के पास 24 दिसंबर को हुए विवाद में एक नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में ठेकेदार प्रभात मिश्र ने तहरीर दी थी।
ठेकेदार ने बताया था कि सरयू नहर खंड अयोध्या विभाग के हर्रैया रजवाहा नहर के 12.500 किलोमीटर पर सेक्शन सुधार का कार्य मंगलवार को दोपहर शुरू कराया गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे दिवाकरपुर निवासी हनी सिंह ने पहुंचे और जानमाल की धमकी देते हुए कार्य बंद करा दिया और पोकलेन मशीन को लेकर भाग जाने को कहा। सूचना पर दूसरे दिन बुधवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम शुरू कराया। साइट पर कार्य देख रहे मनीष पांडेय के मोबाइल पर शाम 4:00 बजे फोन कर पूछा गया कार्य हो रहा है कि नहीं और फोन पर ही कार्य बंद करने की धमकी दी गई। शाम को काम बंद कर पोकलेन के चालक खाना बना रहे थे। रात लगभग 8:00 बजे हनी सिंह चार लोगों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे और लाठी-डंडा से मशीन को तोड़ डाला और चालक को मारने के लिए दौड़ाया। उसने भाग कर जान बचाई। 112 पर फोन किया तो पुलिस पहुंची। तब जाकर वहां से दबंग भागे। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद