फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against 20 in different cases of assault

Basti News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में 20 पर केस

Thu, 28 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case against 20 in different cases of assault
बस्ती। विभिन्न थानाक्षेत्र में मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 20 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर पुलिस ने मंगलवार को सुबह बिगहिया बेलाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दवाजे पर चढ़कर बहन व माता को मारने पीटने के मामले में हरीशचन्द्र ने तहरीर दी। पुलिस ने रामदास, राम भवन, ओंकार और विंदेश्वरी को नामजद किया है। सोनहा थाने के नानकार बरडाड़ निवासी वेदमणि भट्ट उर्फ मणि ने तहरीर दी। जिसमें अतुल भट्ट, पवन कुमार भट्ट, लक्ष्मीकान्त भट्ट और अनमोल उर्फ गोलू निवासीगण बरडाड़ नानकार थाना सोनहा पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं मुण्डेरवा थाने के ग्राम सुबखर फिरोज पट्टी में सोमवार को शाम 04.00 बजे गांव के राजकुमार के चाय के दुकान के पास मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में सुखदेव ने सुरेन्द्र, विरेन्द्र, दिकपाल और बद्री निवासी सुबखर फिरोज पट्टी थाना मुण्डेरवा पर आरोप लगाया।

रुधौली थाने के जिगिना गांव में शौचालय की शीट लगवाने को लेकर मारपीट में जीत बहादुर सिंह ने तहरीर दी। जिसमें अंकित सिंह, अमित सिंह, पशुपति नरायण सिंह और मीना सिंह पत्नी पशुपति नारायण सिंह पर आरोप लगाया। इसी थाने के हनुमानगंज में मारपीट के मामले में प्रभावती देवी पत्नी प्रकाश ने तहरीर दी। जिसमें शिवदीप सिंह, अरुन सिंह, रंगबहादुर सिंह और भानु प्रताप सिंह निवासी माधव पुर थाना रुधौली पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed