{"_id":"614233f48ebc3e79d233481b","slug":"car-rammed-into-a-parked-truck-the-passengers-narrowly-escaped-basti-news-gkp409344949","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन

- नेशनल हाईवे रजौली गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। लखनऊ से बस्ती जा रही कार बुधवार को हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
लखनऊ के जानकीपुरम मुहल्ले के रहने वाले आशीष कुमार बुधवार को अपनी कार से लखनऊ के ही रहने वाले दो लोगों के साथ बस्ती एक कार्यक्रम में आ रहे थे। कार आशीष कुमार चला रहे थे, बाकी दो लोग पीछे बैठे हुए थे। दिन में 11 बजे जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के निकट पहुंचे, तभी बगल से एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराई। पुलिस और एनएचएआइ की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित करते हुए कार को किनारे लगवाया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।