{"_id":"65fb2e2fdcb8b15bad003eb4","slug":"car-fell-into-kardishaiya-river-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113438-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस के टक्कर मारने से कठिनइया नदी में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस के टक्कर मारने से कठिनइया नदी में गिरी कार
Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती से गोरखपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर कठिनईया नदी मे गिरी।
मुंडेरवा। बस्ती-खलीलाबाद मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कठिनइया नदी के पुल के पास रोडवेज बस ने कार में साइड मार दिया। उसी दौरान पहुंचे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार नदी में गिर गई। कार को नदी में गिरता देख वहां मौजूद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को निकाला।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के गांधी काॅलोनी, वर्मापार थाना नई मंड निवासी शुभम सिंह (25) मार्केटिंग का काम करते हैं। वह बुधवार को बस्ती से कार से दोहरी घाटजा रहे थे। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बूधा चौराहा के पास बगल से गुजर रही बस ने कार में साइड मार दिया। साइड लगने से कार अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार नदी में चली गई। गनीमत रही कि कार नदी के किनारे गिरी थी। संवाद