फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cantonment worker dies in Bahraich

Basti News: छावनी के मजदूर की बहराइच में मौत

Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cantonment worker dies in Bahraich
छावनी। कस्बा निवासी मजदूर की बुधवार को बहराइच जिले के रिसिया बाजार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। कस्बे के जग नारायन उर्फ जग्गू (50) पुत्र राम मिलन बहराइच जिले के रिसिया बाजार में लोहे के दुकानदार के यहां वेल्डर की नौकरी करने दो दिन पूर्व गया था। बताया जा रहा है कि कमरे पर वापस आते समय ई रिक्शा से लुढ़क कर गिरने से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस से उसका शव छावनी लाया गया। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में केस दर्ज करने की मांग
सोनहा। थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में मांगलिक समारोह में मारपीट के मामले में केस दर्ज कराने के लिए एसपी से गुहार लगाई गई है। एक पक्ष की तहरीर पर पहले ही छह के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि का केस दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। गांव के रौनक दूबे ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गोमती प्रसाद उर्फ राजू मिश्रा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद उनके बड़े पिता गया प्रसाद दूबे को मारापीटा गया। संवाद
विज्ञापन

बंजर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग
बस्ती। नगर थाना के कोठवा भरतपुर निवासी रंजना पत्नी शिवाकांत ने डीएम-एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। रंजना ने कहा है कि कोठवा भरतपुर गांव में बंजर भूमि पर कुछ लोगों ने राजस्व और कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से पक्का निर्माण करा लिया है। उसने इसकी सूचना नगर थाने में दी तो पुलिस ने उसके पति शिवाकांत को ही लाॅकअप में बंद कर दिया। रंजना ने बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के देईसाड़ बानपुर मोड़ के निकट बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी बनकटी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉ. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के घुघसा निवासी बाढ़ू (25) पुत्र त्रिलोकी बृहस्पतिवार को बाजार कर दोपहर बाद देईसाड़ से घर जा रहे थे। बानपुर मोड़ के निकट बोलेरो की चपेट में आ गए। संवाद

बाइक की टक्कर से फार्मासिस्ट घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा वाल्टरगंज के पीएचसी के सामने मोड़ पर दो बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। आसपास के लोगों के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में ले गए। दोनों घायलों का इलाज किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस थाने में शिकायती पत्र देने की सलाह देकर लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed