{"_id":"66f493806473b2fdf5014134","slug":"canteene-open-at-roadwase-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124496-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज की कैंटीन शुरू, यात्रियों को मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज की कैंटीन शुरू, यात्रियों को मिली सुविधा
Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
छह माह पहले समाप्त हो गई थी अनुबंध की समय सीमा, बढ़ गई थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस डिपो परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी कैंटीन दोबारा चालू हो गई है। इससे यात्रियों को अब बाहर के दुकानदार नहीं ठग पाएंगे और न ही उनकी बस छूटने की नौबत आएगी।
रोजाना औसतन 15 हजार यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो परिसर में वर्षों से कैंटीन संचालित हो रही थी। करीब छह माह पहले अनुबंध की समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण कैंटीन का संचालन बंद हो गया था। नतीजतन यात्री डिपो परिसर के बाहर की दुकानों पर जाकर चाय-पानी करते थे। इसका परिणाम यह होता था कि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती थी और कई यात्रियोें की बस छूट जाती थीं।
यही नहीं यात्रियों से बाहरी दुकानदार मंहगा दाम भी वसूल करते थे। इसके चलते उनके बीच झड़प की भी स्थिति बन जाती थी। इधर इस तरह की घटनाएं लगातार होने लगीं तो रोडवेज प्रशासन ने कैंटीन के संचालन के लिए निविदा निकाली और तीन साल के अनुबंध के तहत कैंटीन को संचालित करवा दिया। इससे यात्रियों को डिपो परिसर में ही खाने-पीने की चीजें वाजिब दाम पर उपलब्ध होने लगेंगी।
विज्ञापन
..
कोट
डिपो परिसर में कैंटीन शुरू हो है। यात्रियों के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं होने पाएगी।
- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो